Pilibhit News: इको व टेंपो की टक्कर में नौ लोग घायल

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रत गांडी व मौके पर लगी भीड़ । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के मुडेला पुलिया के पास इको व टेंपो की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पूरनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार इकाे ने मंडी से सब्जी लेकर जा रहे टेंपो को मुडैला पुलिया के पास टक्कर मार दी। इसमें टेंपो चालक पलिया माफी निवासी भोलेराम के साथ टेंपो में सवार सब्जी विक्रेता गुड्डू, अमरपाल, संजीव घायल हो गए। वहीं इको ड्राइवर विकास गुप्ता, राजवीर, लालाराम, जामा देवी व उनका बेटे आकाश को गंभीर चोटें आईं।
उधर से गुजर रहे एबुलेंस चालक राजकुमार व फिरोज खान ने सभी घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इको के चालक विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। गजरौला पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।