बदायूं
Budaun News: सर्विलांस सेल ने 120 खोए मोबाइल ढूंढ निकाले

एसएसपी कार्यालय में खोए हुए मोबाइल पाकर खुश हुए लोग। स्रोत-पुलिस प्रशासन
बदायूं। जिले की सर्विलांस टीम ने 120 लोगों के खोए मोबाइल ढूंढ निकाले। बुधवार को सभी को एसएसपी कार्यालय बुलाकर मोबाइल दिए गए। खोए मोबाइल मिलने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सर्विलांस सेल लोगों के खोए मोबाइल को तलाशने के लिए काफी समय से सक्रिय है। बुधवार को एसएसपी कार्यालय में 120 ऐसे मोबाइल लोगों को वापस किए गए, जो खो या चोरी हो गए थे। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मोबाइल दिए तो लोगों के चेहरे खिल उठे। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सर्विलांस टीम को पुरस्कार भी दिया। संवाद