बदायूं

Budaun News: महावा नदी में डूबकर किशोर की मौत

Connect News 24

Teenager died by drowning in Mahava river

मृतक किशोर साकिब का फाइल फोटो।

– दोस्तों के साथ महावा नदी में नहाने गया था किशोर

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान (बदायूं)। तहसील क्षेत्र की महावा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय साकिब की उसमें डूबकर मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर टप्पा जामिनी के मजरा कुर्बानपुर निवासी अनवार का 14 वर्षीय का बेटा साकिब 16 जुलाई की शाम करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ महावा नदी में नहाने गया था। बताते हैं कि उसके दोस्त नहाकर चले गए लेकिन साकिब अपने घर नहीं पहुंचा। इससे परिवार वाले उसे रात भर तलाश करते रहे। सोमवार सुबह परिवार वाले उसे तलाश करते हुए महावा नदी के घाट पर पहुंचे।

चालीसा घाट पर साकिब का मोबाइल, घड़ी, कपड़े और चप्पल पड़ी मिली। कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार शर्मा पहुंच गए लेकिन परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। शाम को किशोर का शव दफन कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button