बरेली
Bareilly News: पुलिस टीम पर हमले के आरोपी पति-पत्नी व बेटे पर गैंगस्टर
बरेली/भमोरा। मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में भी आरोपी हैं। भमोरा थाने के गांव क्योना गौटिया का अनीस मादक पदार्थों की तस्करी करता है। उसके गिरोह में उसका बेटा कय्यूम व पत्नी फरजाना भी शामिल हैं। अनीस ने तस्करी और अनैतिक कार्यों से काफी संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अब इनकी संपत्ति की जांच कर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।



