बदायूं

Budaun News: हाईवे पर बाइक से टकराया टेंपो, एक यात्री की मौत

Connect News 24

खैरी गांव के नजदीक हुआ हादसा, टेंपो चालक और बाइक सवार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी (बदायूं)। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर खैरी गांव के नजदीक तेज रफ्तार टेंपो और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंपो सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि टेंपो चालक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा नवादा निवासी उमेश चंद्र पुत्र श्रीप्रकाश बदायूं-बिजनौर हाईवे पर टेंपो चलाता है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह टेंपो लेकर नरैनी से बिल्सी की ओर जा रहा था। उसके टेंपो में पिंडौल निवासी शिव कुमार (25) पुत्र भागीरथ बैठा था।

बताते हैं कि जैसे ही टेंपो खैरी गांव के नजदीक पहुंचा कि तभी सामने से बाइक पर आ रहे थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी सूरजपाल पुत्र हीरालाल की बाइक टकरा गई। इसके टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

उमेश और सूरजपाल को भी काफी चोटें आईं। इस दौरान इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह हाईवे से गुजर रहे थे। जैसे ही उन्होंने घायलों को देखा अपनी गाड़ी रुकवा ली और तुरंत निजी वाहनों से घायलों को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button