बदायूं

Budaun News: अफसर तक करा रहे सट्टा… कहने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 21 Jun 2023 01:33 AM IST

सहसवान में सट्टा कराने के एवज में रकम वसूलने के दौरान बनाया गया था वीडियोसंवाद न्यूज एजेंसी बदायूं। सहसवान कोतवाली में तैनात कांस्टेबल को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही के सट्टे को लेकर वायरल वीडियो से महकमे की खासी फजीहत हुई थी। इस वीडियो में सिपाही कह रहा था कि सट्टा यहां की पुलिस ही नहीं कराती आईजी, डीआईजी तक करा रहे हैं।

दो दिन पहले सहसवान थाने में तैनात सिपाही नागेंद्र सिंह का यह वीडियो किसी ने उस समय बनाया था जब वह सहसवान में एक सटोरिए से हफ्ता वसूलने गया था। तब सटोरिए ने उससे कहा कि जब डेढ़ हजार रुपये में बात तय हो गई है तो दूसरे लोग पांच हजार रुपये क्यों मांग रहे हैं। इस पर सिपाही विभाग के लोगों को गाली देता है। वीडियो में वह यह कहते दिखता है कि जब उससे बात हुई है तो वही रुपये लेगा। कोई दूसरा कैसे रुपये ले लेगा।

इतना ही नहीं वीडियो में कांस्टेबल नागेंद्र सिंह यह भी कहता दिखता है कि सट्टा यहीं नहीं हो रहा। आईजी, डीआईजी तक करा रहे हैं। वायरल वीडियो पर गौर करने पर साफ पता चलता है कि वह सट्टा कराने के एवज में पैसे वसूलने सहसवान में ही एक स्थान पर गया था। वहां मौजूद लोगों से कह रहा था कि जब पांच हजार रुपये में बात हो गई तो दूसरा कौन दखल देगा।

वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए मामले की सीओ सहसवान को सौंप दी है। इस संबंध में एसएचओ सहसवान विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि कांस्टेबल नागेंद्र को लाइन हाजिर किया कर दिया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने इसे एडिट कर वायरल करने की बात कही थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button