बदायूं

Budaun News: काम छोड़कर भागे ठेकेदार ने भट्ठा मालिक समेत मुनीम को पीटा

Connect News 24

– भट्ठा मालिक की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। गुराई ईंट-भट्ठा के मालिक आशुतोष पटेल ने ठेकेदार पर काम बीच में छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बकाया को लेकर वह मुनीम के साथ ठेकेदार के घर पहुंचे तो दोनों के साथ हाथापाई कर दी गई।

बदायूं में जवाहरपुरी निवासी आशुतोष पटेल का कोतवाली क्षेत्र में गांव गुराई के पास ईंट-भट्ठा है। उनके भट्ठे पर गांव तेहरा निवासी रामचंद्र ने ईंट ढुलाई का छह लाख रुपये में ठेका लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक- ठेकेदार ने आधे सीजन तक काम कराया। इसके बाद वह काम छोड़कर भाग गया।

भट्ठा मालिक आशुतोष पटेल दो दिन पहले तेहरा पहुंचे तो कहासुनी के दौरान ठेकेदार रामचंद्र और भूपराम ने उन्हें घेर लिया। मुनीम ढाकन सिंह ने मालिक को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया गया। ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक समेत मुनीम को बचाया। भट्ठा मालिक ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भट्ठा मालिक आशुतोष की तहरीर के आधार पर ठेकेदार रामचंद्र और उसके परिजन भूपराम के खिलाफ मारपीट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button