बरेली

Bareilly: नगर निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सदस्यों ने ली शपथ, कल बनेगी शहर की सरकार

Connect News 24

Newly elected presidents and councilors took oath in municipal bodies in Bareilly

आंवला में नगर पालिका चेयरमैन व सदस्यों ने ली शपथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नगर निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया। आंवला नगर पालिका समेत शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, देवरनियां नगर पंचायतों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों को शपथ दिलाई गई। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण 27 को बरेली क्लब में होगा।

मेयर को कमिश्नर की ओर से शपथ ग्रहण प्रस्तावित है, मगर किन्हीं वजहों से अनुपस्थिति में जिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे। पार्षदों को अपर जिलाधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे। बरेली क्लब ग्राउंड में भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। मंच और मैदान पर रेड कारपेट बिछाया जाएगा। 27 मई को बहेड़ी व फरीदपुर नगर पालिका में शपथ ग्रहण होगा। 

शुक्रवार को बिशारतगंज, देवरनिया, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शेरगढ़, शीशगढ, सिरौली, ठिरिया निजावत खां में अध्यक्षों और सभासदों को शपथ दिलाई गई। शनिवार को धौराटांडा, फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज, रिछा, रिठौरा, सेंथल के अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button