बदायूं
Budaun News: युवती घर से एक लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ गई
उझानी। प्लॉट खरीदने के लिए रखे भाई के एक लाख रुपये लेकर एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। भाई ने प्रेमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का भाई बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर गांव नौबतनगला निवासी रिंकू मौर्य का आना-जाना था। चार दिन पहले वह घर आया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। शाम को युवती का भाई लौटा तो उसे बहन नजर नहीं आई। जानकारी करने पर पता चला कि उसे रिंकू अपने साथ ले गया है। अलमारी में रखे एक लाख रुपये भी गायब थे। पुलिस ने रिंकू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद