बदायूं
Budaun News: सीढि़यों से गिरकर महिला की मौत

मृतक वीरवाला का फाइल फोटो। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो में बृहस्पतिवार रात महिला का जीने में पैर फिसल गया। सीढि़यों से गिरकर उनकी मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी गल्ला व्यापारी दिनेश बाबू की 62 वर्षीय पत्नी वीरवाला वार्ष्णेय बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए जीने से होकर दूसरी मंजिल की छत पर जा रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह सीढि़यों से लुढ़कती हुई आंगन में पक्के फर्श पर आ गिरीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिवार के लोग तुरंत उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद