Budaun News: योग की धूम, हर वर्ग की रही सहभागिता
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में हुए आयोजन, योगाचार्य बोले- योग को दैनिक दिनचर्या में करें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर तरफ योग की धूम रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने योग किया। आयोजन सभी ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों, तहसील व जिला मुख्यालय पर किए गए। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने योग किया।
इस मौके पर बीएल वर्मा ने कहा कि योग करने से हम स्वयं व अपने आसपास के लोगों को निरोग बना पाएंगे। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि जो करेगा योग, वह रहेगा निरोग। एसएसपी ओपी सिंह, सीडीओ केशव कुमार, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम परिसर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला जेल, मदर एथीना स्कूल, बीआईएमटी, श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक, उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया, ब्लॉक दहगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोभनपुर, संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में योग का आयोजन किया गया।
इधर, भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक ने योग लिया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत सुधीर श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश मौजूद रहे। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल, एनसीसी अधिकारी डॉ इंदु शर्मा, अनीता सिंह ने छात्राओं को योग के विभिन्न आसन कराए। शिल्पी शर्मा, डॉ. सोनी मौर्य डॉ. शिल्पी तोमर, निशा साहू, प्रीति वर्मा अवनिशा वर्मा आदि मौजूज रहे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम मे योग कार्यक्रम मे सहभागिता की। प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी, शीराज आलम, आबिद अली, अनस फय्याज, अजीम नसीम, आदिल फिरासत, मुशाहिद आदि उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में भी विश्व योग दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय, नोडल संकुल शिक्षक मनीष कुमार, प्रधान अनार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
–
बारिश ने डाला योग में खलल
दो दिन से खराब चल रहे मौसम का असर योग कार्यक्रमों पर भी रहा। योग का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान में होना था, लेकिन बारिश की वजह से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को टिनशेड के नीचे ही योग करना पड़ा।
–
देहात क्षेत्रों में भी हुए आयोजन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एनए इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में योगाचार्य ओमेंद्र सिंह, गौरव राठी, शशिबाला, ऋषिदेव यादव ने योग कराया। विधायक हरीश शाक्य, चैयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर, लोकेश बाबू, दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। बांस बरोलिया के वृद्धाश्रम में सभी वृद्धों को संचालक वेदव्यास शर्मा ने योग कराकर निरोग रहने के बारे में बताया। पिंडौल स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधान मुजाहिद खान एवं प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव एवं मोहल्ला संख्या तीन के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने भी लोगों को योग का महत्व समझाया।
उझानी। नगर पालिका परिषद के सभागार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की मौजूदगी में गणमान्य नागरिकों ने योग किया। जिला योगासन समिति के तत्वावधान में भगवान दास पैलेस में गूूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा के नेतृत्व में योग किया गया। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र, दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय, एपीएम पीजी कॉलेज, गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर, बांके बिहारी कॉलेज समेत देवनागरी इंटर कॉलेज में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम हुए।
मुजरिया। ब्लॉक एकेडमिक रिसोर्स पर्सन राजन यादव के नेतृत्व में खंदक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुजरिया, छोकरपुर, कोल्हाई के विद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया।
दबतोरी। कुमारी मंजू लता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिहं के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इसके अलावा ललुआनगला, बीधानगला, दबतोरा, भरतपुर के सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों ने योग दिवस मनाते हुए योग किया।
उसावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने स्टाफ के साथ, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने ब्लॉक कर्मचारियों के साथ, सरस्वती शिशु मंदिर में चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान ने नागरिकों व विद्यालय स्टाफ के साथ, ग्राम नबीगंज में प्रांतीय सदस्य ग्राम विकास टोली आरएसएस संघ ब्रज प्रांत राजपाल सिंह चौहान ने गंगादीन इंटर कॉलेज के बच्चों संग योग किया।
उघैती। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त हवलदार सर्वेश पाठक ने स्टाफ को योग अभ्यास कराया।
अलापुर। योग दिवस पर सरकारी संस्थानों के साथ ही नागरिकों ने भी योग किए। थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में थाना परिसर में योग किया। नगर पंचायत और पीएचसी पर भी कर्मचारियों ने योग किया।
आसफपुर। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षक संस्थान में योगाचार्य निखिलेश कुमार पाठक ने योग प्रेमियों को योगाभ्यास कराया।
बिसौली। जायंट्स ग्रुप स्टार्स की ओर से मदनलाल इंटर कॉलेज में योग प्रशिक्षक अमित बाबू व निकेता ने उपस्थित जनसमूह को अनेक प्रकार के योग एवं प्राणायाम बताए।
सिलहरी। विकासखंड सलारपुर में ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह के स्टाफ के साथ योग किया।
सैदपुर। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में साधन सहकारी समिति के पूर्व सभापति व भाजपा नगर संयोजक अखिलेश्वर दयाल सक्सेना ने लोगों के साथ सहयोग किया।
कादरचौक। थाना परिसर में वेदपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र पाल राजपूत, सीए सी पर डॉ. अवधेश राठौर ने योग कराया।
इस्लामनगर। एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में योग शिविर का आयोजन किया गया।

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद

कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद