बदायूं

Budaun News: धूमधाम से निकाली श्रीकृष्ण की बरात

Connect News 24

The wedding procession of Shri Krishna was taken out with much fanfare.

शहर में निकाली गई श्रीकृष्ण बरात में शामिल श्रीकृष्ण का रथ। संवाद

ब्याहुल्ला महा महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक कार्यक्रमों कार्यक्रमों की धूम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन के तत्वावधान में एक लॉन में ब्याहुल्ला महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार को शहर में नंदभवन रघुनाथ मंदिर से श्रीकृष्ण की धूमधाम से बरात निकाली गई।

बरात पंजाबी चौक, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, टिकटगंज, पथिक चौक होते हुए लॉन में पहुंची। जहां भगवान का द्वाराचार हुआ। उझानी के व्यवसाई संजीव साहू और उनकी पत्नी प्रभा साहू ने दुल्हन के माता-पिता के रूप में कन्यादान किया।

वही लक्ष्मी लॉन के स्वामी चिराग जुनेजा और उनकी पत्नी चारु जुनेजा ने दूल्हे के माता पिता की रस्म निभाई। विवाह की रस्म दिल्ली से पधारे बरुणेश भइया ने अपनी मधुर वाणी से संपन्न कराई। राधावल्लभ मंदिर, वृंदावन धाम से सेवायत गोस्वामी पधारे। देवबंद से राधा नवरंगी लाल मंदिर के सेवायत गोस्वामी पधारे।

मंडल के अध्यक्ष राहुल रस्तोगी, संरक्षक मणिकांत वैश्य महामंत्री अंकित वैश्य और सदस्यगण अजीत रस्तोगी, विनोद मथुरिया, अनुपम वैश्य, कपिल रस्तोगी, पंकज शुक्ला, दीपांक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

शहर में निकाली गई श्रीकृष्ण बरात में शामिल श्रीकृष्ण का रथ। संवाद

शहर में निकाली गई श्रीकृष्ण बरात में शामिल श्रीकृष्ण का रथ। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button