बदायूं

Budaun News: सत्संग में नहीं होती किसी कौम, मजहब या व्यक्ति विशेष की निंदा

Connect News 24

There is no condemnation of any community, religion or individual in satsang.

बिल्सी के दिधौनी गांव में प्रवचन देते पंकज जी महाराज। संवाद

बिल्सी। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि सत्संग में किसी कौम, मजहब या व्यक्ति विशेष की निंदा नहीं की जाती है। संतजन सिर्फ नाम की महिमा का वर्णन करते हैं। सत्संग में शब्द और ध्वनि की चर्चा होती है।

तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में बुधवार को आयोजित सत्संग में पंकज महाराज ने कहा कि हम इस दुनिया में क्यों आए हैं। कौन हैं और कहां से आए हैं। मरने के बाद कहां जाएंगे, यह कोई नहीं सोचता है। सब खाओ, पियो और मौज करो की धुन में जीवन को व्यर्थ गंवाते जा रहे है। जब कभी मौका मिला तो मन मुताबिक पूजा-पाठ कर ली और संतुष्ट हो लिए।

उन्होंने कहा कि यदि जीवन का मर्म समझना है तो महात्मा की शरण में आ जाओ। बिना गुरु के भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। इस मौके पर महाराज ने सुमिरन, ध्यान, भजन की क्रिया के बारे में विस्तार से बताया। विधि भी समझाई। इस दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष उपदेश सिंह, भूरे सिंह, नेमपाल, भीमाराम, जयराम, बाबूराम यादव, मृत्युंजय झा, विजय पाल सिंह, राजेश पाल, कुंवर बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

बिल्सी के दिधौनी गांव में प्रवचन देते पंकज जी महाराज। संवाद

बिल्सी के दिधौनी गांव में प्रवचन देते पंकज जी महाराज। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button