Pilibhit News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 415 जोड़े

शहर के ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन । संवाद
दो मुस्लिम और एक सिख जोड़े का भी रीति-रिवाज से हुई शादी, दिए गए उपहार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 415 जोड़ों का विवाह कराया गया। अखिल भारतीय गायत्री पीठ के आचार्यों ने 412 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई तो वहीं मुस्लिम समुदाय के दो जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया गया। इस दौरान एक सिख जोड़े का सिख रीति रिवाज से विवाह हुआ।
जिले में सामूहिक विवाह के लिए 460 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। इसमें 45 जोड़ों ने भाग नहीं लिया। इस दौरान उनका स्वागत करते हुए उन्हें जिले के माननीय और प्रशासनिक अफसरों ने आशीर्वाद दिया। इससे पहले बुधवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से वर-वधू के साथ उनके रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
यहां ढोल नागड़ों के साथ सभी जोड़ों का पंडाल में आगमन हुआ। दिन में 11 बजे पूजन के बाद विवाह की शुरुआत की गई। इस दौरान पंजीकृत 460 लाभार्थियों के सापेक्ष 415 लोगों का विवाह संपन्न कराया गया। सभी जोड़ों को उपहार भी प्रदान किए गए।
देर शाम तक कालेज प्रांगण में भीड़भाड़ बनी रही। सभी जोड़ों को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल, जिला प्रबोशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, पीओ डूडा जया सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह का संचालन डॉ. अंजू सिंह ने किया।
00
शासन से यह मिलती है सुविधा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े की शादी पर 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था है। जिनमें दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए 35000 रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 10000 रुपये विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे बिछिया, पायल, वस्त्र आदि के लिए दिया जाता है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं पर 6000 रुपये खर्च किया जाता है।
00
इन ब्लॉकों से पहुंचे जोड़े
अमरिया से 30, बीसलपुर से 54, बरखेड़ा से 50, मरौरी से 47, पूरनपुर से 95, बिलसंडा से 1040 और ललौरीखेड़ा से 32 जोड़ों ने आयोजन में हिस्सा लिया।

शहर के ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन । संवाद

शहर के ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन । संवाद

शहर के ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन । संवाद