बदायूं
Budaun News: टेंपो-ट्रैक्टर भिड़ंत में तीन घायल
म्याऊं। म्याऊं-उसहैत रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत हो गई, जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। टेंपो में सवार हजरतपुर निवासी मान सिंह (38), उसहैत क्षेत्र के गांव सोवरन नगला निवासी रीना और उसका बेटा विवेक (15) घायल हुए हैं। वह शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र से टेंपो में सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान ढका की पुलिया के नजदीक सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर से गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद



