बरेली
VIDEO : अमर उजाला फाउंडेशन के जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को दी गई ‘गुड टच बैड टच’ की जानकारी
बरेली के कैंब्रिज स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य डॉ राखी चौहान ने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर आपको कोई गलत तरीके से टच करें तो उसका विरोध करें और वहां से तुरंत हट जाएं। उसके बारे में अपने माता-पिता और शिक्षकों को जरूर बताएं।



