बदायूं
Budaun News: टेंपो और बाइक की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल
बिल्सी। सोमवार शाम नगर में कछला तिराहे के पास टेंपो और बाइक की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव हैवतपुर निवासी विकास कुमार और कनगवां निवासी राजीव कुमार बाइक से मुजरिया चौराहे की ओर जा रहे थे। कछला तिराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो से उनकी बाइकें भिड़ गईं। हादसे में विकास, राजीव और टेंपो सवार सिरासौल निवासी रुखसार पत्नी मुफीस खान गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद