बदायूं

Budaun News: बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, लगाया जाम

Connect News 24

Three kanwariyas injured in bike collision, jammed

दातागंज कस्बे में सड़क पर जाम लगाकर  खड़े कांवड़ियो को समझाती पुलिस।

दातागंज (बदायूं)। डहरपुर-म्याऊं रोड पर रविवार को एक हादसे में तीन कांवड़ियों के घायल होने से गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने नगर के नजदीक आकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ियों काे समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।

बरेली के परसाखेड़ा निवासी श्यामवीर (41), बहादुरपुर निवासी सोनम (16) और शिवानी (17) रविवार दोपहर पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके अपने गांव बाइक पर लौट रहे थे। बताते हैं कि डहरपुर-म्याऊं रोड पर हजरतपुर थाना क्षेत्र में कोड़ा जयकरन के नजदीक उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

इस हादसे में तीनों कांवड़ियों के साथ दूसरी बाइक पर सवार रते नगला निवासी रमेश घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। इस हादसे से गुस्साये कांवड़ियों ने कस्बे के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और इंस्पेक्टर सौरभ सिंह पहुंच गए।

उन्होंने समझाबुझाकर कांवड़ियों से जाम खुलवाया। सभी कांवड़िया उनके समझाने पर मान गए और अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो कांवड़िया घायल

बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर लक्खा पेट्रोल पंप के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो कांवड़िया घायल हो गए। दोनों कांवड़िया बरेली की ओर से कछला गंगा घाट जल भरने जा रहे थे। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कांवड़ियों को जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने कब्जे में ले ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button