बदायूं

Budaun News: शाहजहांपुर महिला टीम ने जीता कबड्डी मैच

Connect News 24

बदायूं। पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही 26वीं अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को शाहजहांपुर की महिला टीम कबड्डी मैच जीत गई। तीसरे दिन शाहजहांपुर और बदायूं महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बदायूं टीम दूसरे नंबर पर रही। पुरुष वर्ग की कबड्डी में बिजनौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

शाहजहांपुर और बदायूं महिला टीम के बीच कबड्डी के फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर टीम ने मैच जीत लिया, जबकि बदायूं उपविजेता रही। कबड्डी पुरुष वर्ग में बिजनौर और बदायूं के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें बिजनौर टीम ने मैच जीतकर फाइनल जगह बना ली। सोमवार को बिजनौर टीम फाइनल में खेलेगी। इधर, पुरुष वर्ग में ग्रीकोरोमन कुश्ती में मुरादाबाद प्रथम और बदायूं द्वितीय स्थान पर रहा। तो वहीं फ्रीस्टाइल कुश्ती बदायूं प्रथम तो बरेली टीम दूसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में बदायूं प्रथम, बरेली द्वितीय स्थान पर रही। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में बदायूं पहले और बरेली दूसरे स्थान पर रही। आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में बरेली प्रथम तो बिजनौर द्वितीय स्थान पर रही। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बिजनौर की रजनी और शाहजहांपुर की पुष्पा चाहर प्रथम रहीं।

प्रतियोगिता एसपी देहात अजय प्रताप सिंह और सीओ लाइन व उझानी शक्ति सिंह की देखरेख में हुए। मुख्य निर्णायक रामप्रसाद व सहयोगियों ने प्रतियोगिताएं कराईं। राजीव कुमार, उपनिरीक्षक उत्तम कुमार, उपनिरीक्षक मधु कश्यप का विशेष योगदान रहा। संचालन प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ने किया। इसमें उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह चौहान और आरटीसी का स्टाफ मौजूद रहा।

वावरलिफ्टिंग में ये खिलाड़ी रहीं अव्वल

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में 47 किलोग्राम में शाहजहांपुर की शीतल प्रथम और पीलीभीत की सोनिया द्वितीय स्थान पर रहीं। 52 में बिजनौर की रजनी प्रथम और साक्षी द्वितीय, 57 में बरेली की वंदना प्रथम और मुरादाबाद की संगीता दूसरे स्थान पर रही। 63 में शाहजहांपुर की पुष्पा चाहर प्रथम और बरेली की गुटकन भाटी द्वितीय, 69 में पीलीभीत की उर्वशी प्रथम और बदायूं की प्रतिभा दूसरे स्थान पर रही। 76 में बरेली की सुनीता प्रथम और पीलीभीत की मीनाक्षी शर्मा द्वितीय, 84 में मुरादाबाद की संजो शर्मा प्रथम और शाहजहांपुर की आसमां बेगम दूसरे नंबर पर रहीं।

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ी

59 किलोग्राम में बदायूं के प्रमोद कुमार प्रथम और बरेली के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे तो वहीं 66 में बिजनौर के पवन शर्मा प्रथम और रामपुर प्रवीण कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 74 में बरेली के कटार भाटी प्रथम और बरेली के ही दुष्यंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इधर, 83 में बिजनौर के शुभम मलिक प्रथम और रामपुर के शेखर द्वितीय, 93 में बदायूं के जियाउर रहमान प्रथम और अमरोहा के कपिल चौधरी द्वितीय, 105 में रामपुर के विनय कुमार प्रथम और पीलीभीत के कुलदीप शर्मा द्वितीय रहे। 120 किलोग्राम में अमरोहा के परमजीत प्रथम स्थान पर रहे।

बॉक्सिंग में इन्होंने जीता गोल्ड मेडल

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद के कपिल, हर्षित, देवेंद्र सिंह, बरेली की दीपशिखा, अर्चना सोलंकी, बिजनौर की साक्षी, अनुराधा, बरेली की डॉली, सुनीता, अमरीन, सुमन, बदायूं की प्रतिभा, कृष्णा, शाहजहांपुर की आसमा बेगम गोल्ड मेडल जीता।

बॉडी बिल्डिंग अव्वल रहे खिलाड़ी

55 किलोग्राम में अमरोहा के राहुल, 60 में बदायूं के प्रमोद, 65 में बरेली के संजीव तोमर, 70 में बरेली सिद्धार्थ वालियान, 75 में बिजनौर के वतन सिंह, 80 में पीलीभीत के अक्षय खेवाल, 85 में शाहजहांपुर के भरत पंवार, बिजनौर के अजीत भाटी द्वितीय, 90 में अमरोहा के कपिल चौधरी प्रथम, 100 में पीलीभीत के सुमित प्रथम और बरेली के आरफीन द्वितीय और 100 प्लस किलोग्राम में अमरोहा के परमजीत प्रथम और बरेली के मोहित चौधरी दूसरे नंबर पर रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button