बदायूं

Budaun News: साधु के वेश में भीख मांगते तीन मुस्लिम व्यक्ति गिरफ्तार

Connect News 24

Three Muslim men arrested for begging in the guise of a monk

उसावां में पुलिस ने पकड़े साधु की वेष में तीन मु​स्लिम व्य​क्ति। संवाद

उसावां। थाना पुलिस ने तीन ऐसे मुस्लिम व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो साधु का वेश रखकर इलाके में भीख मांग रहे थे। उनके पास सजेधजे तीन नंदी भी मिले हैं। पकड़े गए तीनों लोगों में एक हरदोई और दो शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। थाना पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

रविवार शाम तीनों मुस्लिम व्यक्ति घूमते हुए तीन नंदी लेकर थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज पहुंचे। वह घर-घर जाकर लोगों से भीख मांग रहे थे। उन्हें देखकर गांव में तमाम लोग जमा हो गए क्योंकि वह कुछ शब्द ऐसे बोल रहे थे, जिससे लग रहा था कि वह मुस्लिम हैं। इससे लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि उस वक्त एसओ रामेंद्र सिंह, एसआई इंद्रदेव सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और ईश्वरदत्त के साथ थाना क्षेत्र के गांव गौतरा में गश्त कर रहे थे। वह सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए और तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपने नाम शाहजहांपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बारा तिहारी निवासी अनीश पुत्र मोहम्मद अली, वली मोहम्मद उर्फ खुटी पुत्र नासिर और हरदोई जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला गिलजई निवासी टुरी शकीर बताए। इस पर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ लोगों के धर्म और धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button