बरेली

VIDEO : पुलिस की पाठशाला में बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Connect News 24

बरेली में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी सिटी राहुल भाटी ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की सबसे बड़ी जरूरत है जागरूकता। इसलिए जागरूक बनिए। आसपास की परिस्थिति को समझिए। जागरूक रखने का सबसे बड़ा जरिया है अखबार। यह आपको आपके परिवेश का आइना दिखाता है। एसपी सिटी ने कहा, सोशल मीडिया पर अनावश्यक गतिविधि या लापरवाही आपके जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। अनजान लोगों से न जुड़ें। उन्होंने बताया कि किसी भी अपराध की स्थिति में पुलिस से मदद लें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button