बरेली

Budaun News: 22 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में करनी थी सप्लाई

Connect News 24

Three smugglers arrested with opium worth Rs 22 lakh in Badaun

अफीम तस्करी के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में थाना वजीरगंज पुलिस ने मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग के मुखबिर की सूचना पर तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 22 लाख रुपये कीमत की 1.70 किलो अफीम व दो बाइक बरामद की गयी। तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा है।

पुलिस मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर कस्बे के पास स्थित शमशेर पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि दो बाइकों पर सवार होकर तीन लोग आ रहे हैं। इनके पास अफीम है। तीनों ही अफीम बेचने के लिए निकले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। 

ये भी पढ़ें- सद्दाम का काला सच: प्रयागराज की काली कमाई से मुंशीनगर में खरीदी थी जमीन, अशरफ को जेल में पहुंचाया था ये सामान

तलाशी के दौरान तीनों के पास 1.70 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपियों से बाइकों के कागज दिखाने को कहा गया तो कागज नहीं दिखा सके। पुलसि ने दोनों बाइक सीज कर थाने पर खड़ी कराई हैं। वहीं रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button