Budaun News: शहर में पीएसी बैंड के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल एसएसपी डॉ.ओपी सिंह।स्रोत: पुलिस प्रसाशन
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “मेरी माटी मेरा देश” और हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार शाम शहर में पीएसी के बैंड के साथ तिरंगा रैली शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सुबह के समय पुलिस कार्यालय में शपथ दिलाई गई। शाम को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के निर्देशन में शहर के अलग-अलग इलाकों से पीएसी के बैंड के साथ राष्ट्रीय गीतों की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस कर्मियों ने अमर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और वीरों को नमन किया। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी देहात, सभी सीओ, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और कोतवाली इंस्पेक्टर मौजूद रहे। अलापुर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान, कादरचौक वेदपाल सिंह के नेतृत्व में भी शोभा यात्रा निकाली गई। संवाद



