बदायूं

Budaun News: परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं को बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

Connect News 24

Bike collided with girl students returning after exams, four injured

सहसवान में बाइक की टक्कर से घायल छात्राएं। संवाद

– बदायूं-मेरठ रोड पर बुधवार शाम को हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान। परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं को पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्राएं घायल हो गई। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भमोरी निवासी अनीता, गांव बादशाहबाद निवासी अंजू, गांव गढौलिया पट्टी तासौल उर्फ धुबिया निवासी शिवानी और नगर के मुहल्ला गोपालगंज निवासी सीमा डीपी यादव डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर पैदल नगर की ओर आ रही थी।

हाईवे पर गांव शुकरुल्लापुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों छात्राएं घायल हो गई। सूचना मिलते ही विद्यालय स्टाफ व अन्य लोग दौड़े और छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्राओं को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्यालय स्टाफ ने बाइक और बाइक सवार को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button