बदायूं

Budaun News: जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Connect News 24

Young man died after consuming poisonous substance

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक सचिन के परिजन। संवाद

– मंगलवार को पत्नी से हुआ था विवाद, शाम के समय खाया विषाक्त पदार्थ

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बहेड़िया में 25 वर्षीय सचिन ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। शाम के समय उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इससे गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया। परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

ग्राम बहेड़िया निवासी सचिन पुत्र धर्मवीर खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसका एक छोटा बेटा है। परिवार वालों के मुताबिक मंगलवार शाम सचिन का अपनी पत्नी से मोबाइल पर विवाद हो गया था। उसकी पत्नी मायके में थी। वह उसे घर आने की कह रहा था।

विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों को इसके बारे में तब पता चला जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। तब परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया था। यहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बाद में उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। परिवार वालों ने केवल पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके अलावा कोई आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button