बदायूं

Budaun News: युवक ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

Connect News 24

– शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे परिवार वाले

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी में मंगलवार रात जयपाल (35) ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उसने पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की।

ग्राम सैंजनी निवासी जयपाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक जयपाल मंगलवार रात घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब एक बजे वह आंगन से उठकर अपने कमरे में चला गया। इस पर परिवार वालों ने जयपाल को टोका भी था। उसने बहाना बनाया कि उसे ठंड लग रही है।

इससे वह अपने कमरे में जाकर सोएगा। उसने अंदर से दरवाजा लगा लिया। सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने जयपाल को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब उन्होंने कमरे में खिड़की से झांककर देखा। उसमें युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। परिवार वालों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और युवक का शव फंदे से उतार लिया।

बाद में इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। शुरुआती दौर में परिवार वाले उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे। उन्होंने कोई आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगाया। इससे पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

एसओ शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि परिवार वालों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। अनुमान है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ होगा, जिससे उसने पत्नी की साड़ी से ही फंदा लगाकर जान दे दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button