बदायूं

Budaun News: पकड़ा गया ट्रेलर, नंबरप्लेट के साथ चेसिस पर नंबर भी नहीं था

Connect News 24

Semi trailer caught, no number plate, no number on chassis

शेखूपुर पुलिस चौकी के नजदीक खड़ा सेमी ट्रेलर। स्रोत-पीटीओ

बदायूं। चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को एक ऐसा ट्रेलर वाहन पकड़ा गया, जो किसी कंपनी ने नहीं बल्कि स्थानीय मिस्त्री ने तैयार किया था। उसपर पर न तो नंबरप्लेट थी और न ही उसकी चेचिस पर नंबर था। यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) ने वाहन मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे जमा कर मालिक वाहन छुड़ा ले गया।

पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति बृहस्पतिवार शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बदायूं से उझानी की ओर जाता एक ट्रेलर पकड़ा। उसमें 18 टायर थे। उसके अगले हिस्से का हरियाणा राज्य में पंजीकरण था लेकिन उसका पिछला हिस्सा स्थानीय स्तर पर बनाया गया था।

पिछले हिस्से पर निर्माता कंपनी का नाम नहीं था, साथ ही नंबर प्लेट के अलावा चेसिस पर नंबर नहीं था। और तो और पूरा ट्रेलर 55 टन की क्षमता में पास कर दिया गया था जबकि उसकी क्षमता 51 टन होनी चाहिए थे। पीटीओ ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर सिविल लाइंस थाने की शेखूपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ट्रेलर के मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उसके मालिक ने जुर्माना जमा करने के साथ भविष्य में उसका संचालन न करने का शपथ पत्र देकर उसे छुड़ा लिया। पीटीओ की ओर से वाहन की बिक्री करने वाले डीलर और पंजीकरण करने वाले पंजीयन अधिकारी को भी पत्र जारी किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button