पीलीभीत

Pilibhit News: गांव संडिया में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

Connect News 24

Dead body of married woman found hanging from a tree in village Sandiya

पोस्मार्टम हाउस पर खड़े परिजन । संवाद

पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडिया के पास बाग में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब शव पेड़ से लटका देखा तो घरवालों को सूचना दी। मायके पक्ष ने थाना सुनगढ़ी में हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडिया निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र वेदप्रकाश का विवाह बरेली के थाना बहेड़ी के गांव चिराडांडी निवासी देवकी के साथ वर्ष 2014 में किया था। कुछ दिन पूर्व उनकी बहू देवकी अपने मायके चिराडांडी गई थी। जहां से लगभग 15 दिन पूर्व ही वह ससुराल संडिया आई थी। मायके से आने के बाद वह काफी गुमसुम रहने लगी।

बुधवार को परिवार के साथ खाना खाया और सभी अपने कमरे में सोने चले गए। देवकी अपने बच्चों के साथ अंदर सो रही थी, जबकि पुत्र वेदप्रकाश कमरे के बाहर सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे के करीब बहू ने जानवरों को चारा भी डाला। सुबह जब परिजन जागे तो देवकी बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद देवकी की खोजबीन शुरु कर दी गई। कुछ पता न चलने पर थाने जाकर जानकारी दी। इस दौरान खेतों की तरफ घूमने निकले लोगों ने देवकी का शव बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा।

घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ससुराल पक्ष ने मामले की जानकारी मायके पक्ष को दी। इसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल में पहुंचकर काफी हंगामा किया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सुनगढ़ी पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button