Budaun News: ट्रैक्टर से गिरे श्रद्धालु के ऊपर गुजर गया ट्रॉली का पहिया, मौके पर मौत

सांकेतिक तस्वीर
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर श्रद्धालुओं की मौत हो गई। गांव सदरपुर निवासी नेम सिंह यादव (42) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कछला गंगा स्नान करने गए थे। उनके परिवार और गांव के लोग भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। सभी लोग सोमवार देर शाम गंगा स्नान करके लौट रहे थे।
गांव के नजदीक पहुंचते ही अचानक नेम सिंह ट्रैक्टर से गिर गए और उनके ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने नेम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

