Budaun News: चोरी की योजना बनाते दो गिरफ्तार, जेल गए

सिविल लाइंस थाने में खड़े आरोपी।स्रोत-पुलिस
एक आरोपी कोतवाली और दूसरा उसावां का है रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार सुबह दातागंज रेलवे क्राॅसिंग के नजदीक चोरी की योजना बनाते दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और चाकू बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है।
थाने में तैनात एसआई हितेंद्र कुमार रविवार सुबह टीम के साथ दातागंज रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक दो लोगों पर अचानक उनकी नजर पड़ी। वह पुलिस को देखकर खिसकने लगे।
इस पर एसआई ने उनके पीछे सिपाहियों को दौड़ा दिया। बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ।
इस पर पुलिस उन्हें सिविल लाइंस थाने ले आई। जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी सतीश और उसावां थाना क्षेत्र के गांव हजारा निवासी यासीनबताए। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रविवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया। इनमें सतीश के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।