Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर समेत दो लोग घायल
उझानी। बदायूं रोड पर एपीएस स्कूल के सामने कार ने बाइक सवार किशोर और उसके ममेरे भाई को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों के पैर में फ्रेक्चर हो गया।
हादसा रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। बिनावर निवासी सरवर अली (25) पुत्र अफसर अली पिछले कई साल से अंसारी काॅलोनी में रहते हैं। वह अपने फुफेरे भाई आलिम (12) पुत्र इरफान के साथ बदायूं जाने के लिए बाइक से निकले। ऐसे में बाइक को कार सवार ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों लोग जख्मी हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल सरवर और फुफेरे भाई आलिम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। चालक कार बदायूं की तरफ भगा ले गया। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद