बदायूं

Budaun News: कंटीले तारों में फंसकर दो बाइक सवार घायल

Connect News 24

सिलहरी के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान। कंटीले तारों में फंसकर दो बाइक सवार जख्मी हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी अफजाल पुत्र सुलेमान की शादी 11 जुलाई को है। वह अपने रिश्तेदार इनायत पुत्र तहबर के साथ रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। इसी दौरान गांव सिलहरी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह दोनों पास के खेत में जा गिरे, जहां खेत में कंटीले तार लगे होने की वजह से वे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार जख्मी

कुंवरगांव। पुरानी बाइक में दो पहिया लगाकर तैयार किए गए जुगाड़ वाहन में एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

सोमवार की देर शाम करीब सात बजे कुंवरगांव-बिनावर रोड पर गांव आजमगंज मड़िया के पास हादसा हुआ। हादसे में जुगाड़ वाहन चालक रामबहादुर पुत्र राम प्रसाद उसमेें बैठे प्रेमबाबू पुत्र वीरेंद्र, दानवीर पुत्र मंगलसेन, श्रवण कुमार पुत्र लखमीचंद निवासी गांव अहरुइया व बाइक सवार प्रेम सिंह निवासी गांव रुकुमपुर थाना दातागंज घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां प्रेमबाबू की मौत हो गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button