बदायूं
Budaun News: राष्ट्रीय जागरूक महासंघ ने की चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग
बदायूं । किसान के आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय जागरूक महासंघ के कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले और जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज को निलंबित कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि किसान ने तहसील प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्हें दबाने के लिए किसान के परिवार वालों और गांव के तमाम लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उस एफआईआर में तमाम संगीन आरोप लगाए गए हैं जबकि वह शांति पूर्वक कार्रवाई कराने की मांग कर रहे थे। ऐसे में जरूरी है कि चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाए। कृषक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल ने उपमुख्यमंत्री को पत्र सौंपा है। संवाद