बदायूं

Budaun News: नशे से नफरत करें, नशा करने वालों से नहीं

Connect News 24

Hate the drug, not the drug addict

डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

– डायट परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में हुआ नशा मुक्ति कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को नशा मुक्त भारत पखवाड़े का समापन हुआ, इस मौके पर डीएम मनोज कुमार ने कहा कि सभी लोग नशे से नफरत करें, नशा करने वालों से नहीं। उनसे सहानुभूति रखने और उन्हें समझाने की जरूरत है। ऐसे तमाम लोगों को जागरूक करें, जो नशा करके अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें समझाएंगे तो परिवार भी टूटने से बच जाएगा।

डीएम ने कहा कि नशा मुक्त भारत पखवाड़ा 12 से 26 जून तक संचालित किया गया, जिसमें कई विभागों का सहयोग रहा। हमारा देश वह देश है, जहां स्वामी विवेकानंद जी ने जन्म लिया और मात्र 39 वर्ष की आयु में देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की।

स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज की स्थापना स्वस्थ व्यक्ति से हो सकती है। इस मौके पर डीएम सभी लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई।

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि अच्छे व्यक्ति की वाणी का सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसलिए पहले हम जागरूक हों, बाद में दूसरे को जागरूक करें। सभी लोग एक युद्ध नशे के विरुद्ध चलाएं। सभी लोग इसमें सहयोग करें। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।

इस दौरान सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, मनोज कृष्ण गुप्ता, अरुणा दीदी मौजूद रहीं।


फोटो- 26 बीडीएनयूजेएचपीएच-01

पूर्व राज्यमंत्री समेत डॉक्टरों की नशा से दूर रहने की सलाह

उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया।

शिविर में मानसिक बीमारियों से जुड़े 110 महिला-पुरुषों ने पंजीकरण कराया। डॉ.सर्वेश कुमार, डॉ. प्रभाकर मिश्र और मानसिक स्वास्थ्य अभियान से जुड़े मोहम्मद इलियास ने काउंसलिंग की, साथ ही दिनचर्या में सुधार लाने पर भी जोर दिया। सभी रोगियों को दवाएं भी दी गईं। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने विचार रखे। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार, फार्मेसिस्ट नथन सिंह, हरीशचंद्र, गोपीबल्लभ शर्मा, नीरज माहेश्वरी, शिवकिशोर माहेश्वरी समेत स्वास्थ्य कर्मी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद

डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम मनोज कुमार। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button