बदायूं

Budaun News: दिल्ली हाईवे पर दो बाइकें टकराईं, मछली विक्रेता की मौत

Connect News 24

Two bikes collide on Delhi highway, fish seller dies

मृतक भूरे का फाइल फोटो। बाइक टकराने से मछली विक्रेता की मौत के साथ

दहगवां। दिल्ली रोड पर शुक्रवार शाम दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में 42 वर्षीय मछली विक्रेता भूरे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। मछली विक्रेता दहगवां से बिसौली लौट रहा था।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी भूरे साप्ताहिक बाजारों में जाकर मछली बेचते थे। परिवार वालों के मुताबिक भूरे शुक्रवार को बाइक से मछली लेकर दहगवां गए थे। उन्होंने शाम तक दहगवां में मछली बेचीं। शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक दिल्ली हाईवे पर सहसवान-सुल्तानपुर गांव के बीच पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आई बाइक से टकरा गई। हादसे में भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। वह अपनी बाइक भी ले गया। पुलिस ने तुरंत मछली विक्रेता को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। भूरे के एक दिव्यांग बेटा है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button