बदायूं

Budaun News: जहर खाने से विवाहिता की मौत

Connect News 24

Married woman dies after consuming poison

मृतका पूजा का फाइल फोटो। विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत के साथ

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में 24 वर्षीय विवाहिता पूजा की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी रोहित ने बताया कि बहन पूजा की शादी तीन साल पहले जरीफनगर के बहोरा शेखपुर निवासी गुलाब सिंह से की थी। उसका एक साल का बेटा है। 23 नवंबर को पूजा और गुलाब के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

गुस्से में पूजा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। रोहित ने बताया कि अभी उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button