Budaun News: रेस्टोरेंट में युवकों संग पिज्जा खा रही थीं दो युवतियां, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock
विस्तार
बदायूं में इंदिरा चौक के नजदीक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक रेस्टोरेंट से दो युवतियों के साथ दूसरे समुदाय के युवकों को पकड़ लिया, जिससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई लेकिन बाद में युवतियों को छोड़ दिया। युवकों से पूछताछ की गई। हालांकि उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मामला मंगलवार दोपहर का है। दो युवतियां, दो युवकों के साथ इंदिरा चौक के नजदीक रेस्टोरेंट में पिज्जा खा रही थीं। उसी दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवतियों के साथ दूसरे समुदाय के युवकों को देख हंगामा कर दिया। उनका वीडियो बना लिया और युवतियों के परिवार वालों को सूचना दे दी।
ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी



