बदायूं

Budaun News: इको और टेंपो में भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

Connect News 24

Two killed, one injured in collision between Echo and Tempo

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक फुलवारी के परिजन। संवाद

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कस्बे के पास हुआ हादसा

– हादसे के बाद इको अनियंत्रित होकर खाई में पलटी

संवाद न्यूज एजेंसी

फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र में इको कार और टेंपो की भिड़ंत में टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे चंदौसी की ओर से बिसौली के लिए सवारियां भरकर टेंपो आ रहा था। टेंपो फैजगंज बेहटा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, वैसे ही सामने की ओर से आ रही इको ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि इको अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। वहीं टेंपो में सवार फैजगंज बेहटा निवासी 45 वर्षीय राजाराम और बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं निवासी 55 वर्षीय फुलवारी, राजाराम का बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां राजाराम और फुलवारी को मृत घोषित कर दिया। घायल राहुल की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, पुलिस ने इको चालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में एसएचओ सिद्धांत शर्मा का कहना है कि इको चालक की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सवारियों को लेकर बिसौली जा रहा था टेंपो

मृतक राजाराम के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा राहुल यदु शुगर मिल में काम करता है। राजाराम भी उसका हाथ बंटाने यदु शुगर मिल चले जाते थे। आज भी पिता-पुत्र टेंपो पर सवार होकर यदु शुगर मिल बिसौली जा रहे थे। इधर, मृतक फुलवारी के परिजनों ने बताया कि वह चंडीगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। चंडीगढ़ से वह ट्रेन से चंदौसी आए और यहां से बस से फैजगंज बेहटा तक आने के बाद बस से उतरे और वहां से टेंपो में बैठकर बिसौली जा रहे थे।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक फुलवारी के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक फुलवारी के परिजन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button