बदायूं

Budaun News: महिला के नाम चल रहे दो मनरेगा जॉब कार्ड

Connect News 24

ककराला। ब्लॉक कादरचौक के ग्राम बेहटा डंबर नगर में प्रधान के विरुद्ध शिकायतों की जांच करने पहुंचे डीडीओ ने कार्ययोजना में कई सड़कों की पैमाइश कराई। इसके साथ ही जॉब कार्डों की जांच की। दो जॉब कार्ड एक ही पात्र महिला के नाम के पकड़े गए। उन पर मजदूरी भी निकाली जा रही थी।

बेहटा डंबर नगर की रहने वाली मुर्शिदा बेगम पत्नी शम्मी के नाम से दो जॉब कार्ड बनाए गए थे। दोनों का भुगतान अलग-अलग बैंक खातों में लिया जा रहा था। मुर्शिदा बेगम के नाम पहला जॉब कार्ड अक्तूबर सन 2016 में बनाया गया था। इसका भुगतान पीएनबी में मवलीश बेगम के नाम से और दूसरा जॉब कार्ड दिसंबर 2017 में बनाया गया, इसका भारतीय स्टेट बैंक में रुआब बानो के नाम से भुगतान लिया जा रहा था। इससे पहले मृतक एजाज के जॉब कार्ड बनाने का मामला प्रकाश में आया था। डीडीओ श्वेतांक पांडेय ने रोजगार सेवक से जवाब तलब किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button