बदायूं

Budaun News: उझानी में बनेंगे दो नए ओवरहैड टैंक

Connect News 24

Two new overhead tanks will be built in Ujhani

उझानी में पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष समेत सदस्य। संवाद

पालिका बोर्ड की बैठक में निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी पास

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 40.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। इसके तहत किलाखेड़ा और गद्दीटोला मोहल्ले में दो नए ओवरहैड टैंक, बदायूं रोड बाजार का सुंदरीकरण, गेस्ट हाउस, पालिकाध्यक्ष कक्ष के निर्माण के अलावा बड़ी स्काई लिफ्ट खरीदा जाना भी शामिल रहा।

पालिका के सामुदायिक भवन में बोर्ड की बैठक ब़ृहस्पतिवार अपराह्न शुरू हुई। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और उनके पति पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने नए सदस्यों से भी परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पालिका की ओर से रखे गए सभी प्रस्तावों पर चर्चा हुई। ईओ अब्दुल सबूर ने बताया कि 40.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया है। उक्त धनराशि में से ही पालिका कर्मियों के वेतन का भुगतान भी होगा। वित्तीय वर्ष-2023-24 में विकास कार्य भी कराए जाने हैं। किलाखेड़ा और गद्दीटोला मोहल्ले में ओवरहैड टैंक बनेगा। पालिका परिसर में गेस्ट हाउस और पालिकाध्यक्ष के लिए कक्ष के निर्माण के अलावा बदायूं रोड बाजार में कल्याण चौक से लेकर घंटाघर चौराहे तक सुंदरीकरण भी होगा।

यह भी बताया गया कि इसी बजट में से एक बड़ी स्काई लिफ्ट भी खरीदी जानी है। सफाई कर्मियों को ठंडी वर्दी मिलेगी। छुट्टा पशुओं को पकड़ कर उन्हें गोआश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए वाहन खरीदा जाएगा। इसके अलावा विकास से जुड़े अन्य कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर होंगे। बैठक में बरी वाले बाईपास को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया। बैठक करीब दो घंटे तक चली। पहली बैठक में बोर्ड के सदस्यों के अलावा सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी, लेखाकार राजकुमार गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button