बदायूं

Budaun News: आवास विकास में रास्ता निकास को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलर भिड़े

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के नजदीक रास्ता निकास को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलर आपस में भिड़ गए। एक प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे पर कॉल करके जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी लवकेश कुमार गुप्ता के मुताबिक वह जयसुंदर गार्डन के पीछे प्लॉटिंग का कार्य कर रहे हैं। उसके पीछे नगला शर्की निवासी केपी सिंह भी प्लॉटिंग कर रहे हैं। उनका रास्ता उत्तर दिशा में है, लेकिन वह उनकी ओर से रास्ता मांग रहे हैं। जब उन्हें रास्ता देने से मना कर दिया तो उन्होंने कॉल करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 19 जुलाई को केपी सिंह कुछ लोगों के मौके पर पहुंचे और उन्होंने गालीगलौज की। मना किया तो उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। लवकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर केपी सिंह और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button