बदायूं

Budaun: पुलिस ने किया बाइक का चालान तो लाइनमैन ने कर दी थाने की बिजली गुल, खंभे पर चढ़कर काटी केबल

Connect News 24

lineman power connection cut to the police station when police challaned the bike in budaun

अलापुर थाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर कस्बे में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संविदा लाइनमैन की बाइक का चालान कर दिया। इसके बाद लाइनमैन ने खंभे पर चढ़कर थाने की ही लाइन काट दी। इससे अलापुर थाना अंधेरे में डूब गया। पुलिस में हलचल मच गई। देर रात तक थाने की लाइन जोड़ी जाती रही।

अलापुर में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन प्रवेंद्र रविवार रात करीब नौ बजे म्याऊं की ओर से लाइन जोड़कर लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। उस वक्त कस्बे में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने प्रवेंद्र को बिना हेलमेट देखकर रोक लिया और उसकी बाइक का चालान कर दिया। इससे गुस्साया लाइनमैन वहां से चला गया और कुछ देर बाद आया।

ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button