बदायूं

Budaun News: अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी, दो की मौत, एक घायल

Connect News 24

Unknown vehicle crushed bike, two killed, one injured

08बीडीएन27-अस्पताल में मृतक अलीम के रोते-बिलखते परिजन।संवाद

– मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

मूसाझाग। थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौत के शिकार हुए युवकों की शिनाख्त कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एक युवक के परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।

सोमवार की रात करीब आठ बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव ललेई निवासी 24 वर्षीय अलीम पुत्र फैज मोहम्मद, 28 वर्षीय बबलू निवासी गांव ललेई थाना कुंवरगांव बदायूं की ओर से दातागंज की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक पर मूसाझाग निवासी हरिओम भी था। इसी दौरान मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और अलीम व बबलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल हरिओम की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एसओ मूसाझाग शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि गांव किसरुआ के पास हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी गई है। बताया जाता है कि किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button