Rampur News: मुरादाबाद ने बरेली को हराकर जीती बास्केटबॉल चैंपियनशिप
रामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुरादाबाद व पीलीभीत के बीच हुआ। जिसमें मुरादाबाद ने पीलीभीत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल संभल और बरेली के बीच हुआ। जिसमें बरेली ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मुरादाबाद ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बरेली को हरा दिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुरादाबाद व संभल के बीच हुआ जिसमें मुरादाबाद ने जीत पाई। दूसरा सेमीफाइनल पीलीभीत और बरेली के बीच हुआ जिसमें बरेली ने जीत का स्वाद चखा। फाइनल में मुरादाबाद और बरेली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें मुरादाबाद की टीम ने जीत हासिल की और ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी व प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रहे। बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, महेश सिंघल, आशीष सिंघल, सिमरन खान, विनोद कुमार एडवोकेट, शैलेंद्र गोयल, जितेंद्र प्रधान, हरपाल सिंह, संजीव कुमार, तुषार कुमार, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, शोभित गोयल, राजीव एडवोकेट, हर्ष राज अग्रवाल, यश राज अग्रवाल मौजूद रहे। मैच में लायंस क्लब रामपुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार सिन्हा ने किया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार बांटे।


