बदायूं

Budaun News: 30 से शुरू होगा उर्स-ए-कादरी, बगदाद शरीफ के सज्जादानशीन आएंगे

Connect News 24

Urs-e-Qadri will start from 30th, Sajjadanshin of Baghdad Sharif will come

दरगाह आलिया कादरिया पर उर्स को लेकर तैयारी की जा रही

बदायूं। दरगाह आलिया कादरिया पर तीन दिवसीय 182वां उर्स-ए-कादरी 30 नवंबर से शुरू होगा। उर्स खानकाहे कादरिया के सज्जादा काजी-ए-जिला अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती में होगा। दो दिसंबर को फज्र की नमाज के बाद कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। दरगाह की ओर से उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

खानकाहे कादरिया के प्रवक्ता तनवीर खान कादरी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उर्स शरीफ में मुख्य अतिथि के तौर पर 29 नवंबर को बगदाद शरीफ से गौसे आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के सज्जादानशीन नकीबुल अशराफ हजरत शेख सैयद अफीफउद्दीन कादरी अल जिलानी, हजरत काजी-ए-जिला समेत तमाम लोग पहली बार आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हजरत हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में जायरीन के आने की उम्मीद है। देश-विदेश से आने वाले जायरीन के लिए खानकाह की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह अपने वक्त के बड़े सूफी और आलिम थे। हुजूर अच्छे मियां शम्स मारहरा के खलीफा हैं।

दरगाह आलिया कादरिया पर उर्स को लेकर तैयारी की जा रही

दरगाह आलिया कादरिया पर उर्स को लेकर तैयारी की जा रही


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button