बदायूं

अहिंसा का उपासक बनकर सरल बनाओ जीवन : पंकज

Connect News 24

Make life simple by becoming a devotee of non-violence: Pankaj

उदैया नगला में प्रवचन देते पंकज जी महाराज। संवाद

उसावां। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि अहिंसा का उपासक बनकर जीवन को सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध और आत्मकल्याण के संदेश दिए। सत्संग सुनने आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर महाराज का स्वागत किया ।

बुधवार को कस्बे के उदैया नगला संपर्क मार्ग पर आयोजित सत्संग ने उन्होंने कहा कि आप लोग सब खोटे, बुरे कर्मों से बचें। किसी जीव पर हिंसा न करें। सब पर रहम करें और शाकाहारी रहें। एक कतरा शराब को अपने जिस्म के अन्दर न जाने दें। अंत में कहा कि वह अच्छे समाज के निर्माण के लिए निकले हैं, उनका अंतिम पड़ाव कासगंज में होगा। कार्यक्रम में बाबूराम, उपदेश सिंह, महिपाल सिंह, रामशंकर शाक्य, प्रमोद यादव, विष्णुदयाल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button