बदायूं

Budaun News: महिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड पर सफाईकर्मी का कब्जा

Connect News 24

बदायूं। जिला महिला अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी ने प्राइवेट वार्ड पर कब्जा कर लिया है। कर्मचारी परिवार सहित इसमें रह रहा है। सीएमएस सफाईकर्मी से वार्ड खाली कराने के बजाय उसके बाहर का रहने वाला होने का तर्क देकर उसकी तरफदारी करती हैं।

जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं को भर्ती करने के लिए प्राइवेट वार्ड बने हैं। कोई भी व्यक्ति अपने मरीज के लिए प्राइवेट वार्ड 650 रुपये प्रतिदिन के शुल्क पर ले सकता है। इनमें से एक वार्ड पर सफाई कर्मचारी ने कब्जा कर रखा है। वह इसमें परिवार के साथ रहा है। यह सफाईकर्मी ठेका के तहत तैनात है।

जिम्मेदारों की मेहरबानी के चलते वह सफाई का काम करने के बजाय प्राइवेट वार्डों का लेखाजोखा रखने का काम करता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. इंदुकांत का कहना है कि कर्मचारी बाहर का रहने वाला है। वह प्राइवेट वार्ड की साफ-सफाई का काम देखता है। दो-चार दिन के लिए उसके बच्चे आकर रुक गए होंगे। परमानेंट कोई वार्ड किसी कर्मचारी को नहीं दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button