बदायूं
Budaun News: शिविर में 40 उपभोक्ताओं ने कराया ओटीएस पंजीकरण
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी और नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शिविर लगाया गया। इसमें 40 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। करीब छह लाख रुपये भी जमा कराए गए। अवर अभियंता दिनेश सिंह ने बड़े बकायेदारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर राजेश सिंह, नासिर जमाल आदि मौजूद रहे।
दहगवां। यहां बिजली उपकेंद्र पर मेगा शिविर लगाकर साढ़े सात लाख रुपये वसूले गए। ओटीएस योजना के तहत 60 उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए गए। 35 शिकायतों का समाधान किया गया। इस मौके पर एसडीओ अभिषेक ऋषि, जेई रजनीश कुमार, अजीत कुमार, शिवेंद्र कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद