बदायूं

Budaun News: ओवरब्रिज व एआरटीओ चौराहे पर भिड़े वाहन, दो लोगों की जान गई

Connect News 24

Vehicles collided at overbridge and ARTO intersection, two people lost their lives

घटना स्थल पर खड़ी बस व मौजूद पुलिस। संवाद

बदायूं। शहर में बृहस्पतिवार रात ओवरब्रिज पर एक निजी बस ने गन्ना और सिंघाड़े बेच रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्कूटी सवार दंपती पीछे से टकराने पर घायल हो गए। इधर, एआरटीओ चौराहे पर एक पिकटप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथी समेत वाहन का चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी बलवीर (40) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में अपने मामा विनीत के यहां रहते थे। वह ओवरब्रिज संतोख सिंह तिराहे पर गन्ना और सिंघाड़े बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे। बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बलवीर तिराहे पर गन्ना और सिंघाड़े बेच रहे थे। तभी मंडी समिति की ओर से आई निजी बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। बलवीर बस के नीचे आ गए और उसके पहियों से कुचल गए। हालांकि चालक ने बस को रोक लिया और उन्हेें निकालने के लिए जैसे ही बस को पीछे हटाया, तभी पीछे से स्कूटी से आए मंडी समिति निवासी ओमप्रकाश और उनकी पत्नी मीना देवी टकरा गईं। इससे दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, चालक भाग गया।

इधर, शहर के मोहल्ला विजय नगर निवासी रिंकू (27) अपने दोस्त मीरा जी चौकी निवासी मुकेश के साथ बृहस्पतिवार रात बाइक पर कासगंज के सोरों से लौट रहे थे, वह हेलमेट नहीं लगाए थे। वह बाईपास पर होते हुए एआरटीओ कार्यालय के चौराहे पर पहुंचे थे, तभी सामने से एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश को बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसे में पिकअप चालक उझानी निवासी शिवनारायण भी घायल हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button