बदायूं

Budaun News: छह कॉलेजों में होगी विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा

Connect News 24

बदायूं। विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा तीन दिसंबर को जिले में छह कॉलेजाें में कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियाें में होगी। पहली पाली में छात्राएं और दूसरी पाली में छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा में 5390 विद्यार्थी शालि होंगे।

शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से तीन दिसंबर को होने वाली विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में छह कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का कक्षा छह में प्रवेश होगा। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ब्लॉक जगत, सालारपुर, वजीरगंज के छात्र-छात्राएं, इस्लामियां इंटर कॉलेज में उझानी, कादरचौक, अंबियापुर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

इसके अलावा संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में ब्लॉक दातागंज व समरेर, नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर में ब्लॉक उसावां व म्याऊ, बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज में ब्लॉक बिसौली, इस्लामनगर, आसफपुर व सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में ब्लॉक सहसवान और दहगवां के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

चयन होने पर कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा

शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से हर साल विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें केवल वही बच्चे आवेदन करते हैं, जिनके अभिभावकों की आय दो लाख से कम होती है। इसमें चयन होने पर बच्चों को फाउंडेशन की ओर से बुलंदशहर और सीतापुर में संचालित स्कूलों में कक्षा छह में प्रवेश दिया जाता। प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट तक रहने-खाने की सुविधा के साथ ही शिक्षा भी निशुल्क दी जाती है।

परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 5390 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। – स्वाती भारती, बीएसए


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button